नयी दिल्ली (भाषा) सिक्किम में भारत चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के
उल्लंघन की घटनाओं में 20 से 25 प्रतिशत का
इजाफा हुआ है। गृह मंत्रालय के एक
अधिकारी ने माना कि एलएसी के उल्लंघन
की घटनाओं में बढ़ोतरी के बावजूद सीमा
की निगरानी के लिये तैनात भारत
तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की
जिम्मेदारी को सेना के हाथों में सौंपे
जाने की संभावना से इंकार किया है।
अधिकारी ने बताया कि एलएसी के
उल्लंघन की अहम वजह इलाके में नियंत्रण का
स्पष्ट निर्धारण नहीं होना है। इस कारण से
इलाके की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल
के जवान सीमा लांघ जाते हैं। इसे सीमा
की निगरानी में खामी मानते हुये एलएसी
की निगरानी की कमान आईटीबीपी से
लेकर सेना को सौंपने के प्रस्ताव के सवाल
पर अधिकारी ने बताया कि फिलहाल
ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
हालांकि इसके मद्देनजर सेना रक्षा
मंत्रालय के मार्फत गृह मंत्रालय से एलएसी
की कमान आईटीबीपी के बजाय सेना को
सौंपने का अनुरोध कर चुकी है। इस पहल के
पीछे सेना की दलील एलएसी पर तैनात
सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल कायम
करना है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top