क़ाज़ी अज़मत: हमीरपुर , मौदहा |सक्रिय प्रशासन मौके पर कर रहा गोताखोरों का इंतज़ार,प्राप्त जानकारी के अनुसार खन्ना थानान्तर्गत ग्राम गयोड़ी के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर वी0के0 मिश्रा व उनका साथी अरुण रात्रि 11 बजे के आस पास अपने चौपहिया साधन से कानपुर जाने के लिए निकले,
परन्तु ग्राम पारा स्थित सुनाहर नाले में उनकी गाड़ी पहुंचते ही तेज़ बहाव की चपेट में आ गई
जिसकारण जान बचाने के लिए वह गाड़ी से उतर नाला पार करने का प्रयास करने लगे पर बहाव की चपेट में आकर अब तक लापता है
जबकि उनका साथी अरुण जान बचाने के लिए चौपहिया गाड़ी की छत पर चढ़ गया व फ़ोन कर मौका ए हालात से परिजनों को अवगत कराते हुए खुद की जान भी असमंजस में बताई।
स्थानीय गोताखोरो द्वारा लापता युवको की तलाश जारी है
वही उपजिधिकारी मौदहा के अनुसार जलभराव में अत्यधिक कांटे होने के कारण अब तक स्थानीय गोताखोरों को सफलता नही मिल सकी
इस वक्त प्रशासन मौके पर एक्सपर्ट गोताखोरों को इन्तजार कर रहा है व जल्द ही पी0ए0सी0 भी मौके पर पहुंचने वाली है
जबकि लगातार हो रही तेज बारिश के बीच लापता व्यक्तियों की तलाश की गुहार लगाते हुए परिजन धैर्य खो रहे है -
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment