औरंगाबाद,:भाषा: बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत भैरोपुर गांव के पास आज दो मोटरसाइिकलों की आमने-सामने की टक्कर के बाद एक हाईवा वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार
एक महिला और उसके एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी । अनुमंडल पुलिस अधिकारी पी एन साहू ने बताया कि मृतकों में कुसुम देवी, उसका चार वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और मोटरसाइकिल चालक कुमार शैलेंद्र शामिल हैं । उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।साहू ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग हाईवा वाहन को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश में सामने से आ रही एक दूसरी मोटरसाइकिल से टकरागए जिससे तीनों सड़क पर गिर गए और हाईवा वाहन सेकुचलकर उनकी मौत हो गयी ।उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद हाईवा वाहन के साथ उसका चालक और दूसरा मोटरसाइकिल चालक अपनी गाड़ी के साथ फरार हो गया ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top