जयपुर :भाषा : उदयपुर जिले के
टीडी पुलिस न राष्ट्रीय राज मार्ग पर
विगत दिनों ढाई करोड रूपये कीमत की
चांदी और सोने की डकैती लूट के मामले में
चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक :उदयपुर: राजेन्द्र प्रसाद
गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि
कार को रूकवा कर चालक और उसमे सवार
दो लोगों को हथियारों से डरा धमका
कर करीब ढाई करोड रूपये मूल्य की चांदी
और सोना लूटने के आरोप में हीरा
गुर्जर,राजु खटीक, लालू रावत और पूरण
गुर्जर को कल गिरफ्तार कर पूछताछ की
जा रही है। गिरफ्तार एक आरोपी के घर से
लूटी गयी चांदी भी जब्त की गयी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment