दाजर्ििलंग :पश्चिम बंगाल:,:भाषा: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने आज आरोप लगाया है कि पुलिस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी, जिससे दाजर्ििलंग पर्वतीय क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है। अलग राज्य की मांग को लेकर दाजर्ििलंग में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 24वां दिन है।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे जीजेएम और अन्य पर्वतीय दलों ने कहा कि सोनादा इलाके में आज सुबह पुलिस की गोलीबारी में ताशी भूटिया की मौत हो गयी। बहरहाल पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह की गोलीबारी की रिपोर्ट से इनकार किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, Þ Þहमारे पास अभी तक पुलिस गोलीबारी की कोई रिपोर्ट नहीं है। मामले में जांच की जा रही है। दोपहर में आपको इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। Þ Þ जीजेएम सूत्रों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब रात करीब साढ़े 12 बजे ताशी भूटिया सोनादा स्थित अपने घर की ओर जा रहा था।

जीजेएम और अन्य पर्वतीय दलों ने पुलिस पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है।

जीजेएम नेता बिनय तमांग ने कहा, Þ Þपुलिस ने अकारण युवक की हत्या कर दी। उसके शरीर पर गोलियों के जख्म के निशान हैं। हमारी मांग है कि इसमें शामिल पुलिसकर्मियों को सजा दी जाये। Þ Þ युवक की मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों गोरखालैंड समर्थक सड़कों पर उतर आये और Þ Þपुलिस अत्याचारों Þ Þ के खिलाफ नारे लगाने लगे।

दिन के आखिर में दाजर्ििलंग के चौकबाजार इलाके में जीजेएम युवक के शव के साथ रैली निकालेगा।

केंद्र सरकार ने कल कहा था कि आंदोलन खत्म करने के लिये वह जीजेएम और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ óािपक्षीय वार्ता आयोजित करने के लिये इच्छुक है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते खाद्य आपूर्त िबुरी तरह प्रभावित होने के बीच जीजेएम और विभिन्न एनजीओ ने लोगों के बीच भोजन वितरित किया।

दवा की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें, स्कूल, कॉलेज बंद रहे और इंटरनेट सेवाएं 21 वें दिन भी बाधित रहीं।

पुलिस और सुरक्षा बलों ने सड़कों पर गश्त लगाई और इसके प्रवेश एवं निकास मार्गो नजर बनाये हुए हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top