नोएडा, भाषा: थाना बिसरख क्षेत्र के हैबतपुर गांव में
रहने वाली एक विवाहिता के पिता ने उसके पति समेत चार ससुराली जनों पर दहेज
के लिए अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना बिसरख के थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि ज्ञान सिंह ने
थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी बेटी योगेन्द्री के पति रोहन
सिंह, ससुर सुखराम, ननद पूनम, देवर मनोज ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया व
दहेज के पैसे न मिलने पर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज
कर मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment