हार्ट अटैक से किसान की मौत:नवी अहमद
भरुवा सुमेरपुर के पास ग्राम विदोखर पुरइ निवासी झंडू , की मृत्यु आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से हो गयी मृतक किसान के पुत्र ने बताया की पिता ने बैंक व साहूकारो से कर्जा ले रखा था तथा इसी वर्ष पिता ने बहन का विवाह करने का निश्चय किया था जिससे वह काफ़ी परेशान रहते थे, पडोसी जयकरन ने बताया की ये कर्ज को लेकर काफ़ी परेशान रहता था आये दिन साहूकार कर्ज को लेकर इसे परेशान करते थे , वही पूर्व ग्राम प्रधान ने भी कर्ज को लेकर परेशान रहने की बात कही ओर उन्होने बताया की अभीतक मिडिया को छोड़कर का कोई भी आला अधिकारी यहा नही आये, दूसरी तरफ़ पिता की मृत्यु हो जाने से परिवार मे शोक की लहर व्याप्त है

0 comments:
Post a Comment