जौनपुर, जीले के थाना लाईन बाजार क्षेत्र स्थित चांदपुर गांव के पास कल रात हुए एक सड़क हादसे में टीडी कालेज के छात्र नेता सहित दो लोगो की मौत हो गयी। खबर मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीकुत्ती मोहल्ले के निवासी व टीडी कालेज के पूर्व छात्रसंघ के महामंत्री बिजय सिंह छोटू अपने दोस्त मणिकांत तिवारी के साथ 6 जुलाई की रात करीब आठ बजे मड़ियाहूं की तरफ से बाईक से लौट रहे थे। रास्ते में चांदपुर गांव के पास खड़ी ट्रक से टकरा गये। इस हादसे में बिजय सिंह की मौत मौके पर ही हो गयी।जबकि मणिकांत की मौत बीएचयू जाते समय रास्ते में फूलपुर बाजार के पास हो गयी। एक मोहल्ले के दो युवाओ की मौत से पूरा मुहल्ला सदमे में है।
Home
»
उत्तर प्रदेश
»
जौनपुर
» सड़क हादसे में टीडी कालेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री सहित दो लोगो की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment