पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। एलओसी पर पाक सेना की ओर से फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। इधर जम्मू कश्मीर के ही बांदीपुरा सेक्टर में आज सुबह आतंकी हमला हुआ।
पुंछ सेक्टर में भारत की पोस्ट और गांवों को पाकिस्तान सेना को निशाना बना रही है। भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। वहीं बांदीपोरा के हाजीन इलाके में आतंकवादी हमले में 2 जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आर्मी की पेट्रोलिंग पार्टी पर आंतकी ने अचानक हमला कर दिया। घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment