मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के तितावी क्षेत्र में बदमाशों ने एक डाक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी ।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तितावी इलाके में मांडी गांव निवासी सतबीर का पुत्र डाक्टर मनोज कल रात अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर कही जा रहा था । रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मनोज को गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई ।  घटना के बाद हत्यारे फरार हो गये ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top