मुजफ्फरनग । उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के तितावी क्षेत्र में बदमाशों ने एक डाक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी ।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तितावी इलाके में मांडी गांव निवासी सतबीर का पुत्र डाक्टर मनोज कल रात अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर कही जा रहा था । रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मनोज को गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई । घटना के बाद हत्यारे फरार हो गये ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment