गाजियाबाद लोनी थाने की मुस्तफाबाद कॉलोनी में एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को गोली मार दी गई। घायल को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।_
_बताया जाता है कि मुस्तफाबाद कॉलोनी में रहने वाली एक लड़की इलाके के ही रेहान नाम के युवक से प्यार करती है। गुरुवार की रात रेहान अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने के लिए गया हुआ है। इसी दौरान आसपास के लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। मामला बढ़ता देख पंचायत बुलाई गई थी। बताया जाता है कि पंचायत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की के पक्ष के लोगों ने रिहान को गोली मार दी। इस गोलीबारी में दिलशाद नामक एक युवक को भी गोली लगी है। हमलावर ने उन्हें पिस्टल से छह गोलियां चलाई थी। रिहान की कनपटी पर जबिक दिलशाद के कंधे पर गोली लगी है।_

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top