श्रीनगर, :भाषा: जम्मू कश्मीर के
पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने
यहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह पुलवामा के बहमनू इलाके में तलाश अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान एक
आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ अब भी जारी है।
प्रवक्ता ने बताया कि मृत आतंकवादी की तत्काल
पहचान नहीं हो पाई है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top