संत कबीर नगर: पद व संगठन का मद कुछ आला अधिकारियों पर कुछ यूँ हावी है कि ये आला अफसर खुद को सर्वे सर्वा समझ मनमानी करने पर उतारू हैं|
मामला बालेपर ग्राम सभा का है , जहाँ पर आन्धी की वजह से एक खम्भा टूट गया | जब स्थानीय निवासियो ने जेई से खम्भा बदलने के लिये कहा तो जेई ने खम्भा बदलने के लिये 15000 रू0 घूस की माँग की | जेई कि तानासाही सुनकर ग्रमिणो ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही| लेकिन जेई साहब ने हिटलरसाही इख्तियार करते हुए मै हिंदू युवा वाहिनी से जुडा हूँ, मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता |इस बाबत स्थानीय ने उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन जेई के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही हुई |
जेई कि दादागिरी योगी सरकार के स्वच्छ शासन के आदेश से ज्यादा प्रभावी सिद्ध हो रही है|
थक हार कर स्थानीय शिव कुमार गुप्ता ने जे ई के खिलाफ़ online शिकायत दर्ज करायी है| लेकिन काफ़ी समय बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई |

0 comments:
Post a Comment