ऋण मोचन कार्यक्रम के तैयारियों में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी - जिलाधिकारी
अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी- फसल ऋण मोचन कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी योगेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया .उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौपी गयी है उसका निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। फसल ऋण मोचन कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा एवं राज्य मंत्री सुरेस पासी शामिल होंगें। इनके द्वारा लाभार्थियों को फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किये जायेगें।
जिलाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि गौरीगंज तहसील से 2 हजार व अन्य तीनों तहसीलों से एक - एक हजार लाभार्थी बुलाये गये हैं। जिन्हें लाने व ले जाने तथा कार्यक्रम स्थल में आरक्षित स्थान पर बैठाने की जिम्मेदारी सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को सौंपी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थी किसानों के खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थियों के पास उनके जरूरी अभिलेख होना सुनिश्चित करेगें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त रखने के लिए समस्त अधिकारियों कों निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री अपूर्वा दूबे, अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

0 comments:
Post a Comment