नवी अहमद:- सरकार के आदेस को ताख पर रखकर मुंहमांगे दामो में स्कूलो में बेचीं जा रही प्राइवेट पुस्तके।

मौदहा क़स्बा सहित क्षेत्र में खुले प्राइवेट कान्वेंट सहित इंग्लिस मीडियम स्कूलो में शिक्षा विभाग की साठ गांठ से ज्ञान के नाम पर खुलेआम स्कूल प्रबंधक लूटपाट करने पर उतारू है।प्राइवेट स्कूल प्रबंधक अपने अपने स्कूलो में प्राइवेट प्रकाशन की मुह मांगे दानो की पुस्तके कापिया सहित स्कूल में एडमिशन के नाम पर भारी डोनेशन लेकर बड़े ही आराम के साथ अभिवावकों की जेब काटने में लगे हुए है।इतना ही नहीं स्कूल में ली जाने वाली भारी फ़ीस और त्योज त्योहारो सहित स्कूली फंग्शन के नाम पर भी गैर सरकारी शिक्षण संसथान जमकर लूट मचाये हुए है।स्कूलो में पड़ने वाले छोटे छोटे बच्चों को आने जाने के लिये स्कूल प्रबंधन द्वारा  जो स्कूली वाहन लगाये उसमे भी अभिवावकों की जमकर उघाही की जा रही है।स्कूल प्रबंधको के पास स्कूली वाहनों का नातो  परिवहन विभाग द्वारा कोई फिटनेस कराया जाता है और नाही बीमा वाहनों की हालत इतनी खस्ता हाल होती है की भगवान ही बच्चों का मालिक है।वाहनों में छोटे छोटे बच्चों में भूसे की तरह ठूस ठूस कर बैठा दिया जाता है।क्षेत्र के कई स्कूल तो बड़े ही आराम के साथ शिक्षा विभाग की साठ गांठ से बगैर मान्यता के चल रहे है।क़स्बा के अंदर चल रहे कई कान्वेंट स्कूलो की लूटपाट के शिकार अभिवावकों ने अपने होनहार बच्चों जिन्होंने जनपद सहित प्रदेस में आच्छे अंक पाकर अपने अपने स्कूल सहित जनपद का नाम रोशन किया है।लूटपाट के चलते उन छात्रो को स्कूल छोड़ना पड़ गया है।ज्ञात हो की  प्रदेस भर के प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में हो रही शिक्षा के नाम पर भयंकर लूटपाट को देखते हुए प्रदेस में पूर्ण बहुमत से काबिज हुई भाजपा सरकार के तेजतर्रार मुख्यमंत्री ने शिक्षा के नाम पर हो रही लूटपाट को देखते हुए गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने के लिये प्रदेस के समस्त जनपदों के शिक्षा अधिकारियो सहित आलाधिकारियों को अपने अपने जिले के  स्कूलो में राजकीय प्रकाशन की सस्ते मूल्य की सरकारी किताबे लागू करने के निर्देश दिए थे।लेकिन प्रदेस सरकार के तेजतर्रार मुख्यमंत्री का आदेश मौदहा क़स्बा सहित क्षेत्र के किसी भी प्रईवेट कान्वेंट स्कूलो में नहीं दिखाई दे रहा है।प्रदेस सरकार के मातहत ही चांदी के चन्द सिक्को के खातिर प्रदेस सरकार के आदेश को ताख पर रखकर धजिया उड़ाते हुए लूटपाट करने वालो का साथ देने में लगे हुए है। क़स्बा सहित क्षेत्र के बुद्धजीवियों ने जनपद के तेजतर्रार जिलाधिकारी से शिक्षा के नाम पर लूट मचाये हुए एवं फर्जी तरीके से चल रहे स्कूलो की उच्च स्तरीय जाँच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top