बालेश्वर : ओडिशा:भाषा: भारत ने
आज ओडिशा तट से जमीन-से-हवा में कम दूरी तक
मार सकने वाली स्वदेशी मिसाइल का सफल
परीक्षण किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 11
बजकर 25 मिनट पर चांदीपुर के पास एकीकृत
परीक्षण रेंज :आईटीआर: के लॉन्च कॉम्पलेक्स संख्या
तीन से अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण किया
गया।
हवा में मौजूद लक्ष्य को निशाना बनाकर दागी गई
इस अत्याधुनिक मिसाइल का यह दूसरा विकास
परीक्षण था। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन
:डीआरडीओ: और अन्य संस्थानों ने यह मिसाइल
विकसित की है।
इस मिसाइल का पहला परीक्षण चार जून 2017 को
इसी प्रक्षेपण स्थल से किया गया था।
यह मिसाइल कई लक्ष्यों को एक साथ साधने में
सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 25 से 30 किमी है।
त्वरित प्रक््िरया मिसाइल के तौर पर डिजाइन की
गई इस मिसाइल में हर मौसम में काम करने वाली
हथियार प्रणाली लगी है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top