सहारनपुर,(भाषा)उ}ार प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नकुड के अन्तर्गतक ल एक कन्टेनर व कार की आमने सामने की भिडन्त में कार में सवार दो लोगों
की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है ।इनमे तीन की हालत
गम्भीर बनी है ।अपर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने आज बताया कि जिले के गंगोह निवासी रजनीश गोयल का परिवार अपनी बैगन आर कार से शाकुम्भरी देवी के दर्शनों को जा रहे थे तभी नकुड थाने के अन्तर्गत इनकी कार
की सामने से आ रहे एक कंटेनर से भिडन्त हो गई ।यह भिडन्त इतनी जबरदस्त थी कि कार
के परखच्चे उड़ गये । हादसे मे कार में सवार रजनीश के साले सचिन 24 निवासी शामली और
रजनीश के पुत्र माधव 10 की मौत हो गई
जबकि रजनीश उसकी पत्नी राधा , इनका पुत्र केशव व पुत्र कनक सहित कार का चालक अशोक गम्भीर रूप से घायल हो गये । सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है जबकि घायलों का उपचार जारी है । घायलों में रजनीश राधा और इनके कार चालक अशोक की हालत गम्भीर बनी है ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment