बिहार में मुंगेर जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेलन बाजार के कृष्णा रोड में कुछ हथियारबंद अपराधियों ने मीना देवी (54) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका कुख्यात अपराधी झरकहवा की मां थी जिसकी पिछले वर्ष हत्या कर दी गयी थी । घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पैदल फरार हो गये ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment