बिहार में भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में आज तड़के अपराधियों ने दो आम व्यवसायियों को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया और करीब 20 हजार रुपये लूट लिये ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बागबारी मंडी में आम खरीदने जा रही सोनवर्षा देवी (62) और गोपाल साह (35) को चार हथियारबंद अपराधियों ने रोक लिया और उनसे रुपये लूटने की कोशिश की । विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया और करीब 20 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top