जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में आज तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मृत्यु हो गयी।
पुलिस के अनुसार महराजगंज के शाहपुर नेवादा गांव निवासी समरजीत सरोज (28) अपने चाचा अरविंद सरोज (30) को लखनऊ जाने के लिए मोटरसाइकिल से बदलापुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। भलुआहीं पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे चाचा-भतीजे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top