_*सहारनपुर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव माली निवासी ऋषिपाल की पुत्री के साथ आधी रात को घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व  1.24.000 रुपये की चोरी करने के आऱोप में वांछित चल रहें आनंद पुत्र रामपाल को आज थाना गागलहेड़ी प्रभारी सुशील कुमार ने गिरफ़्तार कर लिया है, पुलिस ने लिखापढ़ी कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।_
_थाना गागलहेड़ी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि गांव माली निवासी ऋषिपाल ने तहरीर दी थी कि उक्त आऱोपी ने 3अगस्त 2017 की रात्रि में घर मे घुसकर लड़की के साथ छेड़छाड़ की व घर के अंदर रखें 1लाख 24 हज़ार रुपये भी चुरा लिए, मामलें को गम्भीरता से लेते हुये संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया, जिसमें फ़रार चल रहें उक्त आऱोपी को आज गिरफ़्तार कर लिया गया है।_

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top