हनुमानगढ़: राजस्थान में इन दिनों भ्रष्टाचारियों और
घूसखोरों की मानो शामत आ गई है ! शुक्रवार
को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चूरु की
टीम ने कार्रवाई करते हुए विकास का जिम्मा
उठाने वाले हनुमान गढ़ जिले के भादरा पंचायत समिति में
कार्यरत रिश्वत खोर विकास अधिकारी को 20
हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
किया है।
एसीबी ने राजस्थान खोज खबर
को बताया कि गत दिवस भादरा पंचायत समिति के ग्राम
पंचायत मुंसरी के सरपंच सुभाष ने शिकायत
दर्ज करवाई कि भादरा पंचायत समिति का विकास
अधिकारी ग्राम पंचायत की ओर से
करवाए गए निर्माण कार्यों की
सीसी जारी करने
की एवज में विकास अधिकारी
मोहन सिंह गोदारा उससे रिश्वत की मांग कर
रहा है !शिकायत का सत्यापन करने के बाद विकास
अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडऩे
के लिए जाल बिछाया गया !
एसीबी ने अपने द्वारा बिछाए गए
जाल के मुताबिक सरपंच सुभाष बेनीवाल ने
विकास अधिकारी को आज सुबह पंचायत समिति
कार्यालय में 20000 की रिश्वत
दी तो एसीबी
की टीम ने इशारा मिलने पर विकास
अधिकारी मोहन सिंह गोदारा को 20000
की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर
लिया। एसीबी ने विकास
अधिकारी मोहन सिंह गोदारा के कब्जे से
रिश्वत की राशि बरामद कर ली
है। यह कार्यवाही
एसीबी चुरू के
डीवाईएसपी रमेश मात्रा के
नेतृत्व में पंचायत समिति कार्यालय भादरा में की
गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment