उत्तर प्रदेश चित्रकूट में मानिकपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में कुख्यात
डकैत बबुली कोल गिरोह के साथ 13 घंटे
गोलीबारी और 13 घंटे
की घेराबंदी के बाद शुक्रवार सुबह
सात बजे से फिर सर्च आपरेशन शुरू हो गया। पुलिस
की गोली से घायल डकैतों के खून के
निशानों से पुलिस डकैतों तक पहुंचने की कोशिश
कर रही है। पूरी रात
तीन सौ जवानों और पुलिस अफसरों जंगल में
डकैतों की घेराबंदी की,
रुक-रुक बरसात से फोर्स की मुश्किलें
बढ़ायीं लेेकिन जवान डटे रहे।
5.30 लाख के इनामिया डाकू बबुली कोल गिरोह से
गुरुवार सुबह पांच बजे पुलिस की मुठभेड़ शुरू
हुई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में अपने एक जांबाज
दरोगा जेपी सिंह को खो दिया जबकि एक थानेदार
गोली लगने से घायल हुए।
पुलिस की गोली से गिरोह का सरगना
बबुली और उसका दाहिना हाथ 60 हजार का
इनामी लवलेश कोल समेत चार डकैत
भी घायल हुए। पुलिस ने चार डकैतों को कल
गिरफ्तार कर लिया था जिनके पास से आटोमेटिर राइफलें बारमद
हुई थीं।गुरुवार शाम छह बजे के बाद तक दोनों
तरफ से गोलीबारी होती
रही, इशके बाद पुलिस ने नाइट विजन
दूरबीन के सहारे निगरानी शुरू
की, जंगल में तेज लाइटें लगवायी
गयीं ताकि डकैत पुलिस की
घेराबंदी तोेड़ कर भागने की कोशिश
करें तो दिखायी पड़ जाएं। हालांकि रात में डकैतों
की तरफ से कोई कोशिश नहीं हुई,
पुलिस को जंगल से कहीं कोई हलचल
दिखायी नहीं दी है।
रात भी हमीरपुर, महोबा और बांदा
के पुलिस अफसर जवानों के साथ जंगल में डटे रहे, इसके
बाद फिर चित्रकूट के अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया।
डीआईजी खुद जंगल के पास कैम्प
कर रहे हैं। जवानों की भी
ड्यूटी बदली गयी
जिसके बाद सुबह से फिर सर्च आपरेशन शुरू किया गया।
पुलिस को कई जगह खून के निशान मिले हैं इससे माना जा
रहा है कि गुरुवार की
गोलीबारी में कई डकैत घायल हुए
हैं।
पुलिस का मानना है कि चूंकि बबुली और लवलेश
खुद घायल हैं इसलिए डकैत गिरोह बहुत दूर भागने
की स्थिति में नहीं है। जंगल में
मोर्चा ले रहे अफसरों ने बताया कि डकैत गिरोह
नीही नाले के दूसरी
तरफ है जिसके बाद ऊंचा पहाड़ है। घायल डकैत पहाड़
चढञने की स्थिति में नहीं है जब
तक कि गांव वालों का सपोर्ट न मिले। पुलिस का शिकंजा चारो
तरफ से कसता जा रहा है, बचाव के लिए डकैत
किसी भी समय गोलियां चला सकते
हैं। पुलिस भी जवाब देने के लिए
पूरी तरह तैयार है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top