मुंबई, 14 अगस्त (भाषा) बाजार में पिछले पांच दिन से जारी गिरावट पर आज विराम लगा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में करीब 191 अंक की मजबूती के साथ खुला। जून में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट के बावजूद निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आयी।

कारोबारियों के अनुसार हाल में शेयरों में आयी गिरावट के बाद निवेशकों ने कम भाव पर लिवाली को तरजीह दी। इसके अलावा एशिया के अन्य बाजारों में मिले-जुले रूख से भी कारोबारी धारणा पर असर पड़ा।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 190.65 अंक या 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 31,404.24 अंक पर खुला। जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों, धातु तथा बुनयादी ढांचा क्षेत्र की कंपनियों की अगुवाई में क्षेत्रवार सूचकांकों में तेजी रही।

इससे पहले, पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 1,111.82 अंक की गिरावट आयी थी।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.20 अंक या 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,773 अंक पर पहुंच गया।

जून महीने में औद्योगिक उत्पादन में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसका मुख्य कारण विनिर्माण तथा पूंजीगत वस्तु क्षेत्रों का कमजोर प्रदर्शन है।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग 1.10 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि जापान का निक्कर 0.84 प्रतिशत तथा चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.41 प्रतिशत नीचे आये।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top