सांकेतिक छवि
एजल, (भाषा) मिजोरम पुलिस ने गुरुवार से राज्य में दो जगहों से 34.50 लाख रूपये मूल्य की 965 ग्राम हेरोइन जब्त की है।यह जानकारी आज एक सरकारी बयान में दी गयी।
इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इनके खिलाफ मादक द्रव्य से जुड़े कानूनों के तहत मामला दायर किया गया है।
खबरों के मुताबिक यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है।
पहली घटना में पुलिस ने कल म्यामां से लगे सीमावर्ती जिले चंफई में सेसिह बस्ती से 910 ग्राम हेरोइन बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि मामले में म्यामां के नागरिक के रूप में पहचान किये गये वनलालैना को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आज एजल में भी 55 ग्राम हेरोइन जब्त की और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

0 comments:
Post a Comment