Symbolic Pic
बांदा:भाषाः उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव में एक तेज रफ्तार बालू भरे ट्रक ने सात गायों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ‘‘कल रात दो दर्जन गायें पड़मई गांव में बीच सड़क पर बैठी थीं तभी नरैनी से अतर्रा जा रहे बालू भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया है जिससे सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई है।’’ पुलिस ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है।
वहीं भाजपा के अतर्रा मंडल के नेताओं ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है ।
0 comments:
Post a Comment