symbolic Pic
मुजफ्फरनगर,  (भाषा) मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर कुछ बदमाशों ने पथराव किया, जिससे ट्रेन की कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए।

रेलवे सुरक्षा बल के मुताबिक, कल रेलवे स्टेशन से गाड़ी गुजरने के बाद हुई इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top