मुखबीर की सुचना पर आबकारी अधिकारीय करुणेंद्र कुमार सिंह ने पकडी नकली शराब से भरी वैन
वाराणसी -जिला अबकारी अधिकारी करुणेंद्र कुमार सिंह को मुखबीर की सूचना पर पता चला की UP 62 C7119 की एक वैन में नकली शराब को वाराणसी ले जाया जा रहा है मुखबिर की सूचना पर विश्वास जताते हुए जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र कुमार सिंह ने एक टीम गठित कर के पांडेयपुर मार्ग के पास तैनात कर दिया तभी कुछ समय बाद पांडेयपुर के रास्ते UP 62 C 7119 वैन आती दिखाई दी। आबकारी निरीक्षक विजय कुमार वह मनोज कुमार सिंह ने वैन का पीछा किया काफी दूर पीछा करने के बाद वैन चालक वैन को रास्ते में छोड़कर भाग निकला जब वैन की तलाशी ली गई तो तकरीबन 250ग्राम के 227 बोतल नकली शराब मिला। मौके पर पहुंचे जिला आबकारी अधिकारी अरुणेंद्र कुमार सिंह ने नकली शराब को कब्जे में लेकर । कानूनी करवाई करते हुए शराब को जांच के लिए भेजा। टीम में शामिल विजय कुमार आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव प्रधान आबकारी सिपाही अरविंद कुमार सिंह अबकारी सिपाही रवि यादव रजत मिश्रा ओंकार पांडे विवेक चौधरी व अन्य शामिल रहे।

0 comments:
Post a Comment