जमीनी विवाद में एक की हत्या, पांच घायल
जौनपुर,। जिले में महराजगंज क्षेत्र के हरखपुर गाँव में आज जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की लाठियो से पीट पीटकर हत्या कर दी गयी। इस दौरान एक महिला समेत पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव में आज रामभरत (हरखाली) के घर पीछे गढ्डा खोदने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। देखते देखते दोनो तरफ से लाठी डण्डे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष में राम भरत समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दरम्यान राम भरत (45 ) वर्ष की मौत हो गयी। हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपियो की तलाश में जुट गयी है।
0 comments:
Post a Comment