जौनपुर,। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के के पवांरा थाना क्षेत्र में आज दो मोटरसायकिलों पर सवार चार बदमाश तमंचे से आतंकित कर लोहा व्यवसायी से 2.90 लाख लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार बरसठी क्षेत्र के बरसठी बाजार का लोहा व्यवसायी संतलाल पटेल दिन में डेढ़ बजे अपनी मोटरसाइकिल से लोहा का पैसा जमा करने सतहरिया जा रहा था। इस बीच पवांरा क्षेत्र के सहनी गांव के पास अदारी- उचौरा मार्ग पर गरियांव तिराहे के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका और तमंचे से आतंकित कर उससे दो लाख नब्बे हज़ार रुपये लूटकर फरार हो गए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment