शाहजहाँपुर के खुटार थाना क्षेत्र के एक गाँव में शुक्रवार की रात लघुशंका के लिये घर से बाहर गयी किशोरी को गांव का ही युवक जबरन मुँह बन्द कर उठा ले गया और बंधक बना कर उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छुट कर किशोरी घर पहुची और परिवार वालो की घटना की जानकारी दी।किशोरी के पिता ने शनिवार को आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
खुटार थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को थाने पर पुलिस को बताया की शुक्रवार की रात लगभग दो बजे उसकी 17 वर्षिय बेटी लघुशंका के लिये खेत की ओर गई थी इसी बीच गांव का ही युवक राजू पुत्र सीताराम उसकी बेटी का मुँह बन्द कर जबरन उठा ले गया और नहर के किनारे उसके साथ दुराचार किया। आरोपी युवक के चंगुल से छुट कर किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनो को पूरी बात बताई ।शनिवार सुबह परिवार के लोग पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुचे और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment