कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के विधान
सभा क्षेत्र में कर्ज माफी के नाम पर किसानों
से धन उगाही का मामला मंगलवार को सामने
आया। किसानों से सत्यापन के नाम पर एक
लेखपाल 200 रुपए वसूल रहा था। इसी दौरान
किसी ने इसकी वीडियो व फोटो वायरल कर
दी। ग्रामीणों के जरिए यह बात कृषि मंत्री
तक पहुंच गई। मामले की जानकारी होते ही
प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने
लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट
मांगी है।
और बना लिया वीडियो
तरकुलवा थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में
रविवार की सुबह हल्का लेखपाल पहुंचे। कर्ज
माफी के सत्यापन के नाम पर ग्रामीणों से दो
सौ रुपये मांगने लगे। इस पर कुछ लोगों ने रुपये दे
दिए। वहीं कुछ लोगों ने रुपये देने से मना कर
दिया तो लेखपाल ने उनके विरोध में रिपोर्ट
लगाने की धमकी दी। इसी दौरान किसी ने
लेखपाल की रुपए लेते हुए वीडियो व फोटो
बना कर वायरल कर दी। ग्रामीणों ने मामले से
प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
को अवगत कराया तो उन्होंने एसडीएम से
मामले की जांच करने को कहा। एसडीएम
राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में
तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है, दोषी
मिलने पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की
जाएगी।
प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है
कर्जमाफी
किसानों की कर्जमाफी योजना प्रदेश
सरकार की प्राथमिकता में है। कर्ज माफी के
सत्यापन के लिए आधार कार्ड से खाता को
लिंक कराने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा
है । इस काम के लिये लेखपालो को नोडल
अधिकारी बनाया गया है । जिसके क्रम में
राजस्व विभाग की टीम आधार कार्ड से लिंक
करने तथा उनके रकबा का सत्यापन करने के लिए
डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top