ग्रामीणों ने पकड़ी संदिग्ध युवती
देर रात थाना नई मंडी क्षेत्र के शेरनगर गांव में
एक घर में घुसती एक युवती को ग्रामीणों ने पकड़
लिया और पुलिस को बुला लिया। ग्रामीणों का
आरोप है की क्षेत्र में चोटी कटने की कई घटनाए
सामने आ चुकी है और यह युवती चोटी काटने के
उद्देश्य से ही आई थी। युवती के पकड़े जाने के बाद
मोके पर क्षेत्र के आसपास की महिलाओ का
जमावड़ा लग गया। मोके पर पहुंची पुलिस ने युवती
को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया की
आख़िरकार रात एक बजे युवती उस क्षेत्र में क्या
करने पहुंची थी। पकड़ी गयी युवती की पहचान गांव
की ही नरगिस उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।
आपको बतादे की मुज़फ्फरनगर में चोटी कटने की कई
घटनाए सामने आ चुकी है रात में ज्यादातर क्षेत्रो में
ग्रामीण रात को पहरा दे रहे है आज भी पहरा दे रहे
ग्रामीणों ने इस युवती को पकड़ा है।
बताया जा रहा है की इसके साथ कुछ और लोग भी
थे जो फरार होने में कामयाब हो गए। फ़िलहाल
पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है और
पूछताछ में जुट गयी है की युवती किस मंशा से वहां
पहुंची थी।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top