..

 सुरेश पटेल कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने बीजेपी के बारे में आज एक बड़ा खुलासा किया है, अहमद पटेल की किस्मत दांव पर है, कल वे राज्य सभा चुनाव लड़ने वाले हैं लेकिन उन्हें डर है कि कल कांग्रेस विधायक कहीं बीजेपी को वोट ना दे दें, अगर ऐसा हुआ तो वे राज्य सभा चुनाव हार जाएंगे और उनका राजनीतिक कद घट जाएगा.

अब अहमद पटेल डर के साए में जी रहे हैं, आज उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले सिर्फ कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनाना चाहते बल्कि ये SC, ST रिजर्वेशन भी ख़त्म करना चाहते हैं, ये राज्य सभा और लोकसभा को भी माइनॉरिटी मुक्त बनाना चाहते हैं.

आप को बता दें कि बीजेपी ने राज्य सभा चुनाव में तीन कैंडिडेट उतारे हैं जबकि उनके पास सिर्फ 2 सीटों के लिए पूरे वोट हैं, अहमद पटेल का कहना है कि बीजेपी ने जब अपना उम्मीदवार खड़ा किया तो हमारे पास 16 वोट अतिरिक्त थे, अगर वे हॉर्स ट्रेडिंग नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने तीसरा कैंडिडेट उतारा क्यों.

उन्होंने कहा कि मुझे अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है, मुझे नहीं पता कि मुझे निशाना क्यों बनाऐ जा रहा है।                                    

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top