अशोक श्रीवास्तव  अमेठी। जनपद के शुकुल बाज़ार थानांतर्गत तेतारपुर गांव में कल एक महिला के ऊपर कच्ची दीवार गिरने दबकर मौत हो गई महिला की मौत के बाद गरीब परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया दुःख की इस घड़ी में मृतका का परिवार मदद की आस से चहु ओर देखने लगा जिसके बाद मृतका के चार मासूम बच्चो व मजदूर पति और गरीब परिवार की खराब आर्थिक स्थिति और सरकारी इमदाद को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना ने पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत मदद देने की बात कही है। उप जिलाधिकारी मुसफिरखाना से मदद का आश्वासन मिलने के बाद गरीब पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है ।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top