अशोक श्रीवास्तव अमेठी 

अमेठी - अमेठी जिले के जिला सम्वाददाता जनमोर्चा सुधीर रन्जन द्विवेदी निवासी गायत्री नगर अमेठी , दिनांक 01.09.2017 कोे अमेठी स्थित संजय गांधी हास्पिटल में पत्नी का इलाज कराने बाइक से गये थे गए थे लेकिन इलाज के बाद वापस आने पर उनकी बाइक संख्या शयु. पी. 36 ए 3117  गायब मिली जिसकी सूचना व लिखित तहरीर थाना मुन्शीगन्ज में शामिल दी.  जिस सम्बन्ध में थाना मुंशीगंज पर मु0अ0सं0 703/17 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत किया गया था इसकी शीघ्र बरामदगी व अभियुक्तो की गिरफतारी करने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती पूनम ने निर्देशित किया था, जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री बलरामाचारी दूबे ने समस्त थाना प्रभारियो को रात्रि में वाहन की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया. आज दिनांक 03.09.2017 समय प्रातः 02.15 बजे थाना प्रभारी गौरीगंज लोदी बाबा मंदिर के पास रात्रि में चेकिग कर रहे थे, तभी रात्रि में प्रभारी क्राइम ब्रान्च को सूचना मिली की एक व्यक्ति मुुंशीगंज से चोरी गई मोटर साइकिल को लूट करने के उद्वेश्य से जायस की तरफ जा रहा है सूचना पर विश्वास कर थाना प्रभारी गौरीगंज मय हमराही व प्रभारी क्राइम ब्रान्च लोदी बाबा मंदिर के पास उसका इन्तजार करने लगे, उसके आने पर टार्च लगाकर रोकने की कोशिश की गयी तो वह अचानक गाडी रोक कर भागने लगा व पीछे मुड कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया कुछ दूर दौडाकर घेराबन्दी कर पकड लिया गया। गिरफ्तार किये अभियुक्त अमित उपाध्याय पुत्र सूर्य पाल उपाध्याय निवासी ग्राम वैदिकपुर थाना धम्मौर जिला अमेठी का है. अभियुक्त की तलाशी में
01 अदद 315 बोर तमंचा , 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ. मुकदमा अपराध संख्या 703/17 धारा 379 के साथ धारा 307व 3/25 आर्म्स एक्ट  को भी पन्जीकृत किया गया है.
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ने बताया कि उक्त अभियुक्त अमित उपाध्याय का आपराधिक इतिहास खन्गाला गया तो उसके खिलाफ थाना लम्भुआ व पीपरपुर में कई गम्भीर मुकदमे हैं जिसमें वांछित चल रहा है.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top