अशोक श्रीवास्तव अमेठी
अमेठी : जिले के अमेठी विकास खंड की नौखेड़ा ग्राम पंचायत 8 सितंबर को ओडीएफ घोषित की जाएगी। उक्त जानकारी खंड विकास अधिकारी शरद कुमार ने दी।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि यह गांव पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी का कुपोषण से मुक्त कराने के लिए गोद लिया गया था । लगभग पौने तीन सौ परिवारों में स्वच्छ शौचालय का निर्माण करा दिया गया है और उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। 8 सितंबर को गांव में गौरव यात्रा निकाली जाएगी और गांव के पंचायत भवन पर ग्रामीणों के साथ सभा का आयोजन भी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment