अमेठी। वनरेंज तिलोई के कर्मियों व थाना मोहनगंज पुलिस की मिलीभगत से इन दिनों क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे भरे पेड़ों की कटान जोरों पर चल रही थी. मोहनगंज पुलिस की कलई तो उस वक्त खुल गयी जब तिलोई क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह रात्रिगश्त पर निकली और एक ट्रैक्टर ट्राली पर गांव रस्तामऊ के पास आम की लकड़ी लदी आ रही थी. दौराने पूंछतांछ उक्त वाहन चालक ने कोई भी अभिलेख नही दिखा पाया और बिना परमिट के हरियाली का कत्ल होता पाया गया।इसके बाद पीछे से एक डाला पर और लकड़ी लदकर आ रही थी उसे भी सीओ तिलोई ने कब्जे में लिया।सीओ तिलोई ने लकड़ी से लदे दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुये थाने पहुंचाया और कारोबारी व वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया। इसकी पुष्टि करते हुये सीओ तिलोई बीनू सिंह ने बताया कि टैक्टर नम्बर यूपी 33एएफ 2051 व हाफ डाला नम्बर यूपी 71 टी 4559 पर गांव खानापुर चपरा से आम की लकड़ी लदकर आ रही थी जिसे रात्रिगश्त के दौरान पकड़ा गया है।मोहनगंज के थानाध्यक्ष शेखर सिंह ने बताया कि लकड़ी के ठेकेदार इशरार पुत्र नासिर गांव रस्तामऊ व चालक जुनैद पुत्र सुहैल, सोहराज पुत्र नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है और सम्बंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह ने कहा कि अवैध कारोबारियों को कतई बख्शा नही जायेगा जिस गांव में पेड़ों की कटान व अवैध खनन किया जा रहा हो ग्रामीण उसकी सूचना तत्काल हमें दें हम उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे।
सीओ बीनू सिंह ने रात्रिगश्त में पकड़ी दो अवैध ट्राली लकड़ी अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी

0 comments:
Post a Comment