अशोक श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी : मोहनगंज थाने के मनीमनोहर गांव में शनिवार देर शाम खुले में शौच जाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
थानाक्षेत्र का मनीमनोहर गांव वाह्य शौच मुक्त घोषित है। शुक्रवार रात गांव के कुछ लोग खुले में शौच के लिए खेत की ओर निकल रहे थे। इसी बीच एक पक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि घर-घर शौचालय होते हुए भी खुले में जाने की क्या जरूरत है। जो दूसरे पक्ष को नागवार गुजरा। शनिवार देर शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हुई। इसमें एक पक्ष हमलावर हो उठा और उसने कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में युवक विनीत का हाथ कट गया। वहीं, बचाने दौड़े पिता महेश को भी चोटें आई। हमले में लहूलुहान हुए पिता-पुत्र को देख ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और आरोपी पर धावा बोल पिटाई कर दी। हालांकि, दूसरे पक्ष से भी लोगों को चोटें आई। घायल पिता-पुत्र को सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया गया था। वहां दोनों की स्थित गंभीर देख लखनऊ भेजा गया है। रविवार को लखनऊ में इलाज के दौरान विनीत की मौत हो गई। पुलिस मामले को हत्या में तब्दील कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सी. ओ. तिलोई बीनू सिंह स्वयम् मामले की गम्भीरता को देखते हुए अपनी सतर्कता से 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि आज एक महिला सहित तीन हत्या आरोपी को आज धरदबोचा है. एक आरोपी को रायबरेली से बीती रात करीब चार बजे बीनू सिंह पुलिस को बिना बताए खुद ही दबिश देकर गिरफ्तार किया तो वहीं दो लोगों को घर के पास से ही किया है.
क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह ने कहा है कि अगर क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति या आरोपी अगर कानून के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास करेगा तो उनको किसी भी हालत में बक्शा नही जायेगा.

0 comments:
Post a Comment