अशोक श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ अमेठी

जायस : बच्चों की पढ़ाई को लेकर अध्यापक और अभिभावक में मारपीट हो गई। दोनो ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अभिभावकों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अध्यापक के विरुद्ध हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली क्षेत्रांतर्गत आने वाले गाव रानी हरबंशगंज चौहान का पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापक आशुतोष पाडे ने लेंगड़ी का पुरवा पूरे मवई आलमपुर निवासी राजकुमार के 10 वर्षीय पुत्र कुलदीप, आठ वर्षीय पुत्र प्रदीप व भोला के सात वर्षीय पुत्र अजीत को ढंग से पढ़ाई न करने के चलते डाटते हुए पिटाई कर दी। जिससे वह बच्चे काफ सहम गए। इसी बीच बच्चों के मारे जाने की खबर अभिभावकों को लग गई जिसपर उन लोगो ने विद्यालय पहुंच कर अध्यापक को बच्चों और सहयोगियों के सामने जमकर मारापीटा। लोगो के बीचबचाव के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दिया जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच करना शुरु कर दी है। वहीं बच्चों के अभिभावकों पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूसरी तरफ बच्चों की दादी फुलू की तहरीर पर अध्यापक पर हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली निरीक्षक आरपी शाही ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top