अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी

गौरीगंज : प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह शनिवार गौरीगंज होते हुए सुलतानपुर में आयोजित बैठक में सम्मिलित होने जा रहे थे। मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बरनाटीकर गांव के पास स्वागत करते हुए सैकड़ों बाइक से अगुवानी की।

कस्बे में स्थित आलोक ढाबा पर मन्त्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जिले की दोनो नगर पंचायत व नगर पालिका पर जीत करना ही भाजपा का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान होगा। उन्होंने कहा कि अभी से ही सभी कार्यकर्ता पूरे सूझबूझ के साथ बूथ लेवल पर भाजपा को मजबूत बनाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों व किसानों की सरकार है। एक दो दिन में लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण माफ कर हमारी सरकार उन्हें प्रमाण पत्र बाटने जा रही है। अगर किन्ही कारणों से पात्र किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तो उनकी भी समस्या दूर करने के लिए सरकार प्रयास करेगी। बैठक में पूर्व विधायक तेजभान सिंह, गोविंद सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, महेश सिंह, आलोक सिंह, मुन्ना सिंह समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top