सब्जी मंडी में दिन में नहीं आएंगे ट्रक
अशोक श्रीवास्तव अमेठी
अमेठी : जिला मुख्यालय पर अब रात में ही भारी वाहनों से सामान को उतारा और लादा जा सकेगा। यह निर्णय यातायात पुलिस व व्यापारियों बीच आयोजित बैठक में लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कस्बे में भारी वाहनों पर लोडिंग अनलोडिंग होने से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे यातायात प्रभावित होता है। ऐसे में अब भारी वाहनों पर सामानों को लादने व उतारने का कार्य शाम सात बजे से सुबह सात बजे के बीच करें। एएसपी ने कहा कि सड़क के दोनों किनारे बनी सफेद पट्टियों के बाहर ही वाहनों को खड़ा कराएं। बैठक में सब्जी मंडी में लगने वाले जाम का भी मुद्दा उठा। इस पर एएसपी ने कहा कि सब्जी मंडी में किसी भी प्रकार के वाहन नहीं खड़े हो सकते हैं। चाहे वह कार ही हो। एएसपी ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि नो इंट्री का बोर्ड कस्बे के बाहर लगाया जाए। बोर्ड में अंकित किया जाए कि शहर के अंदर अधिकतम स्पीड 25 की ही हो। एएसपी की बात पर सभी व्यापारियों ने सहमति जताई। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, सतीश श्रीवास्तव, लाल मोहम्मद राईन, रसूल बख्स, राम प्रताप जायसवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे.
0 comments:
Post a Comment