खस्ताहाल रास्ते से आने जाने को मजबूर ग्रामीण
अशोक श्रीवास्तव , ब्यूरो चीफ अमेठी
फुरसतगंज : क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर हो चुकी सड़कों पर आए दिन लोग गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। जिस कारण लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश पनप रहा है।
बहादुरपुर विकास क्षेत्र के पूरे गनेश राम का पुरवा से केसरिया सलीमपुर कच्चामार्ग लगभग एक किमी खस्ताहाल हो चुका है। कई गांव के लोगों के लिए एक मात्र रास्ता होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो पहिया व चार पहिया वाहन तो दूर इस रास्ते से पैदल चलना भी लोगों के टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। आए दिन लोग गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। बरसात का समय होने के चलते रास्ते बने गडढों में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते कच्चे मार्ग की हालत बद से बदतर हो चली है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेागों ने इस बाबत कई बार उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकल सका। जिसके चलते लेागों में काफी आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीण मनोज, गोविंद, अंकित, राकेश, सीताराम, रामउजेर, राजाराम, राजेंद्र, अशोक कुमार आदि लोगों ने सड़क बनवाने की माग जिलाधिकारी से की है।
0 comments:
Post a Comment