अशोक श्रीवास्तव ,ब्यूरो चीफ -  अमेठी

पड़ोसी ने रास्ते में गन्दगी फ़ैलाकर किया रास्ता बन्द, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार
अमेठी - जनपद अमेठी के थाना जामों अंतर्गत पूरे जिया पांडे निवासी अशोक कुमार पांडे के घर पहुंचने का रास्ता उनके चाचा शिव महेश पांडे के बगल तथा मकान के सेहन से होकर जाता है. इस रास्ते में शिव महेश पांडे हैरान और परेशान करने की नियत से कूड़ा-करकट पानी डालकर कीचड़ कर देते हैं .रास्ते में खूंटा गाड़ कर भैंस बांध देते हैं व गड्ढा कर देते हैं, ट्रैक्टर खड़ा कर देते हैं जिससे उनको आने जाने में परेशानी होती है और रास्ता अवरुद्ध हो जाता है. उक्त घटना के बारे में उप जिलाधिकारी गौरीगंज, जिलाधिकारी अमेठी से लिखित शिकायत पीड़ित ने किया लेकिन अब तक कार्यवाही न होने से अशोक पांडे के पूरे परिवार का जीना दूभर हो गया है. जलभराव तथा कीचड़ से आते-जाते रहने से संक्रामक बीमारियां फैल रही है.उक्त घटना में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई करवाने में शासन प्रशासन की मदद से कार्यवाही हेतु मांग की गई है

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top