रिपोर्ट -  अशोक पांडेय गौरीगन्ज 

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के गाँव बेरीपुर के मजरे पूरे अयोध्या शुक्ल निवासी देवतादीन प्रजापति पुत्र शिव प्रसाद प्रजापति घर में हुई बिजली की वायरिंग में कुछ ठीक कर रहे थे कि इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर  गिर गये. आनन फानन परिजनों ने 108 डायल किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो लेकर आये.  जब पहुंचे तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी.

 मौके पर मौजूद डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि जब करंट से पीड़ित को लेकर के अस्पताल परिजन आए थे उनकी मृत्यु हो चुकी थी. यहां कोई उनका इलाज नहीं हुआ इस संबंध में जब थानाध्यक्ष जामो दीपेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया इस संबंध में थाना जामों में कोई सूचना नहीं दी गई है . तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top