(भाषा) उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना रामपुर मनिहारान के अन्तर्गत एक विवाहिता से उसके पिता और पति के सामने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) विधा सागर मिश्रा ने आज बताया कि थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि गत 24 अगस्त को अपनी बेटी व दामाद के साथ जा रहा था तभी रास्ते में रेलवे लाइन के पास पांच लोगों ने उन्हें तमंचे की नोंक पर रोक लिया और खेत में ले जाकर सबको बांध दिया।

तहरीर में आरोप लगाया कि दोनों के सामने उसकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

मिश्रा ने बताया कि पीडित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 376 और 395 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पीडिता को मेडिकल के लिये भेज दिया है जबकि पांचों अभियुक्त फरार है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top