दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक लड़के ने कथित रूप से लड़की को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार देर शाम सूचना मिली की मुखर्जी नगर में एक लड़के और लड़की को गोली लगी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। लड़के की मौत हो गई है। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment