रिपोर्ट नवी अहमद ,राठ। संयुक्त चिकित्सालय राठ के डाक्टरों द्वारा
लापरवाही किये जाने से प्रसूता के बच्चे
की मौत हो गयी जिसकी
शिकायत पीड़ित पक्ष ने कोतवाली राठ में
देते हुये दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही
किये जाने का प्रार्थना पत्र दिया। इसके पूर्व चिकित्सालय और
कोतवाली में काफी हंगामा भी
काटा।
मुहाल खुशीपुरा के आशीष, रंजना, अमित
पुत्रगण परमानंद ने तहरीर देते हुये बताया कि
बीती सायं बहू को डिलेवरी
होना थी इसके लिए संयुक्त चिकित्सालय राठ में
भर्ती कराया गया था और सायं को डिलेवरी
हो गयी तथा डिलेवरी के बाद जच्चा बच्चा
की हालत ठीक रही, लेकिन
कुछ देर बाद शिशु की हालत बिगड़ने
लगी। इस पर डाक्टर का भी सूचित किया
गया, लेकिन डाक्टर ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस
पर जो समृद्धि नर्स जो स्टाफ ड्यूटी में
थी उसी की देखरेख में
डिलेवरी हुयी थी
डिलेवरी के दौरान इसके द्वारा 500रूपये प्रसुता से
भी लिये गये तथा जब बच्चे की हालत
बिगड़ी तब वहां डाक्टरों और नर्स को तलाशा गया और
कोई भी ड्यूटी पर नहीं मिला
और जब सुबह नवजात शिशु को देखा गया तो उसकी
मौत हो गयी थी, यदि डाक्टरों ने रात्रि में
ही इलाज के किया गया होता और शिशु का इलाज किया
होता तो उसकी मौत नहीं
होती, क्योंकि डिलेवरी के एक दो घंटे बाद
शिशु को बुखार हो गया था और उसी के चलते उसने
दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की
शिकायत रख ली तथा जांच कर कार्यवाही
करने का आश्वासन दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top