एटा जिले के कोतवाली देहात के एक गांव में आज दो किशोरों ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मारहरा क्षेत्र में किशोरी की अस्मत लूट ली गई। रविवार दोपहर आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी  पड़ोसी दो किशोर बहला-फुसलाकर उसे घर में ले गए। किशोर की मां एटा में जन्मदिन समारोह में गई थी। वहां दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म किया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने बच्ची को महिला जिला अस्पताल भेजा। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।इंस्पेक्टर दशरथ सिंह का कहना है कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, रविवार दोपहर थाना मारहरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपने बेटी को लेकर थाने पहुंचा। उसने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी बेटी खेत पर जा रही थी, तभी गांव के युवक ने उससे दुष्कर्म किया। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने मौका मुआयना कर किशोरी को मेडिकल के लिए भिजवाया। एसओ अनूप कुमार भारती ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में लगी हुई है। 

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top